LPG Gas Price Today: हर घर की रसोई में जलने वाली गैस सिर्फ ईंधन नहीं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी की सबसे बड़ी जरूरत है। सुबह की चाय से लेकर रात के खाने तक एलपीजी सिलेंडर हर परिवार की दिनचर्या से जुड़ा हुआ है। जब भी एलपीजी गैस प्राइस टुडे की खबर आती है तो सबसे पहले आम आदमी का बजट दिमाग में घूमने लगता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे देश में एलपीजी गैस का ताजा रेट शहरों का हाल और आगे क्या उम्मीद की जा सकती है।
आज भारत में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट
आज भारत में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत ज्यादातर शहरों में स्थिर बनी हुई है। मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का भाव 852.50 रुपये दर्ज किया गया है। दिल्ली में यही सिलेंडर करीब 853 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में कीमत थोड़ी ज्यादा है लेकिन इस महीने कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। अप्रैल 2025 से अब तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस स्थिरता से आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।
बड़े शहरों में गैस सिलेंडर के ताजा भाव
देश के अलग अलग शहरों में एलपीजी गैस के दाम थोड़े अलग जरूर होते हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 853 रुपये के आसपास बना हुआ है। मुंबई में रेट 852.50 रुपये है जो पिछले कई महीनों से स्थिर है। कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 879 रुपये है। चेन्नई में यह भाव करीब 868.50 रुपये दर्ज किया गया है। उत्तर भारत के कई शहरों में कीमत 850 से 890 रुपये के बीच चल रही है। राज्य के टैक्स और ट्रांसपोर्ट लागत के कारण यह अंतर देखने को मिलता है।
Gold Today Price: जानें आज 24K से लेकर 18K सोने चांदी का कीमत बेहद सस्ता खरीदे।
कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाल
जहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत स्थिर है वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में हाल ही में बदलाव हुआ है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कुछ शहरों में 10 से 11 रुपये की कटौती देखी गई है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर करीब 1580 रुपये के आसपास पहुंच गया है। मुंबई में यह सिलेंडर लगभग 1531.50 रुपये में मिल रहा है। रेस्टोरेंट होटल और ढाबा चलाने वालों के लिए यह राहत भरी खबर है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम में उतार चढ़ाव का सीधा असर खाने पीने की चीजों की कीमत पर पड़ता है।